March 6, 2026

सीतारामडेरा के नए थाना प्रभारी बने आनंद मिश्रा, गोपाल यादव को साकची का ज़िम्मा

IMG-20260306-WA0000

● पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसएसपी पीयूष पांडेय ने 17 थाना प्रभारियों का किया तबादला

जमशेदपुर : ज़िले के एसएसपी पीयूष पांडेय ने गुरुवार को देर रात साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया. जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. सूची के अनुसार शहर के कई प्रमुख थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है.
इसके तहत साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को हटाकर सीतारामडेरा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि बागबेड़ा थाना से आए गोपाल कृष्ण यादव अब साकची के नए थाना प्रभारी होंगे. वहीं सीतारामडेरा थाना के प्रभारी निरंजन कुमार को यहां से हटाकर बर्मामाइंस थाना भेजा गया है. टेल्को थाना में भी बदलाव किया गया है. यहां से प्रशांत कुमार को हटाकर साकची सीसीआर भेजा गया है, जबकि जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है. उनकी जगह सीसीआर साकची में पदस्थापित फ़ैज़ अहमद को सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई बदलाव किए गए हैं. घाटशिला के वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि कोर्ट सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा दिलीप कुमार यादव को पदोन्नत करते हुए जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है और ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. बागबेड़ा थाना की कमान अब मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेष कुमार ठाकुर संभालेंगे. वहीं अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है.
प्रशासनिक कारणों से मनोरंजन कुमार (बोड़ाम थाना प्रभारी) और राजेश कुमार मंडल (जादूगोड़ा थाना प्रभारी) को उनके पदों से हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज कर दिया गया है. वहीं नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

You may have missed