March 24, 2026

सिदगोड़ा से 90 लीटर विदेशी शराब जब्त

IMG-20260323-WA0006

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भ_ा हो बस्ती क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान एक मकान एवं झोपड़ी से 10 पेटी (लगभग 90 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. छापेमारी दल को देखकर अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई जारी है. झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा पर्व-त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त निगरानी रखी जा रही है.