समरस समाज के निर्माण हेतु संघर्षशील होने की जरूरत
गाडगे जयंती पर धोबी महासंघ ने निकाली शोभायात्रा, माइकल जॉन में समागम
जमशेदपुर : अखिल भारतीय धोबी महासंघ एवं संत गाडगे जागृति मंच के तत्वावधान में संत गाडगे जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें घोड़ा रथ, बैंड बाजा, झारखंडी नृत्य एवं संत गाडगे उपदेश की झांकी ने सब का मन मोहा. यह बिष्टुपुर गोपाल मैदान से निकल कर माइकल जॉन सभागार तक गई, जहां समागम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महासंघ के अध्यक्ष सह विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि संत गाडगे के विचार को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. संत गाडगे सिर्फ स्वच्छता के ही जनक नहीं थे वे शिक्षित समाज और अंधविश्वास रहित समाज के निर्माण पर भी बल दिया था. उन्होंने कहा अनुसूचित जाति के सदस्यों का झारखंड में जाति प्रमाण पत्र निर्गत होने में हो रही कठिनाइयों को जल्द हल करने के लिए सरकार से आग्रह किया है. इसके सकारात्मक हल की उम्मीद है.
महासंघ के महासचिव शारदा देवी, उपाध्यक्ष बालगोविंद राम, महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बी एन रजक (अधिवक्ता), लालन आंनदकर, अशोक रजक, ओम प्रकाश, यदुनंदन राम, रामाशीष राम, पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक सरयू पासवान ने भी संबोधित किया. कहा कि समरस समाज के निर्माण हेतु हमें संघर्षशील होने की जरूरत है.
इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष गोपाल रजक एवं सरायकेला के महासचिव दुर्गा राम बैठा ने किया. वहीं संत गाडगे जागृति मंच के संयोजक उपेंद्र रजक एवं भोला रजक ने कार्यक्रमों के प्रस्ताव रखे जिसे पारित किया गया. समागम में नमिता चौधरी और उनके टीम द्वारा संत गाडगे जीवनी के गीत पर किए गए नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में वीणा लाल रजक, सत्येंद्र रजक, आदित्य नारायण, विजय रजक, राज कुमार रजक, राजेंद्र रजक, सौदागर रजक, कुमार रवि, उमेश लाल, दीपक कुमार, अनूप लाल रजक, अजय रजक, अमित रंजन, अमित कुमार, निमाई रजक, वरुण रजक, चितरंजन सिट, कामता रजक, लालन रजक, सिया राज, कलावती देवी, अनिता देवी, रानी देवी, सीनू देवी, दुर्गा रजक, देवी देवी, कुणाल रजक, रोहित रजक, संजय रजक आदि मौजूद थे.
कई सदस्यों को किया गया पुरस्कृत
समारोह में नारी और शिक्षा जगत में कार्य करनेवाले कई सदस्यों को सम्मानित किया गया. गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने एवं उनके मार्गदर्शन में महती भूमिका निभाने के लिए ऊषा देवी, प्रो. राकेश, प्रो. राजेश रजक, सरिता कुमारी, प्रो. कृष्ण रजक के नाम शामिल है. वहीं चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान देनेवाले डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. हर्षा के नाम सम्मानित किया गया. वहीं आईएएस-आईपीएस पासआउट करनेवाले छात्र वीरेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पोटका, राजनगर, सिन्नी, चांडिल, घाटशिला, पटमदा, गम्हरिया, बहरागोड़ा, कांड्रा के से समाज के प्रखंड अध्यक्षों ने काफी संख्या में अपनी भागीदारी निभाई.
मंच के कोर कमिटी के सदस्य भी सम्मानित
मंच द्वारा कोर कमेटी के सदस्यों राजू रजक, कविचंद रजक, विनोद रजक, अमर लाल, अरुण चौधरी, अमलेश रजक, सेंटी रजक, राहुल रजक, नंदलाल रजक, बंटी रजक, नित्यानंद रजक, सुरेन्द्र रजक, वीरेंद्र रजक, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, रश्मि रजक, मीनू देवी को विशेष सम्मान दिया गया.
