March 7, 2026

संगठन की मजबूती को कांग्रेसियों को मिलेगा प्रशिक्षण

IMG-20260306-WA0004

प्रखंडवार तिथि व स्थान तय कर 9 से 20 तक चलेगा कार्यक्रम

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई. बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों और प्रखंड प्रभारियों के माध्यम से 9 से 20 मार्च तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष समिति, थाना समिति, पंचायत समिति और बीएलए-2 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में यह तय किया गया कि सभी प्रखंड अपने-अपने अनुसार तिथि और स्थान निर्धारित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रदेश और दिल्ली से आए प्रशिक्षक (ट्रेनिंग कोच) की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. बैठक में विजय यादव, कमलेश पांडे, राजकिशोर यादव, परितोष सिंह, बिजेंदर तिवारी, संजय सिंह आजाद, राजेश चौधरी, सुल्तान अहमद, राकेश साहू, विश्वजीत जेना, खगेन चंद महतो समेत कई कांग्रेसजन मौजूद थे.

You may have missed