February 23, 2026

संत गाडगे को किया याद, जीवनी पर नाटक का मंचन

IMG-20260223-WA0006

रजक समाज ने मनाई जयंती, मंत्री दीपिका व पूर्व विधायक कुणाल भी पहुंचे

जमशेदपुर : जमशेदपुर रजक समाज केंद्रीय कमेटी की ओर से रविवार को कदमा स्थित कुड़ी मोहंती सभागार में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, सडक़ परिवहन राजमार्ग विभाग भारत सरकार के निदेशक डॉ. अजय कुमार रजक, इंजीनियर राजेश रजक, इंजीनियर संजय रजक, समाजसेवी ज्योति मिश्रा, भारतीय स्टेट बैंक यूनियन नेता रिंटू रजक एवं सचिन रजक मौजूद थे.
मौके पर मंत्री दीपिका ने कहा कि शिक्षा हर समाज का सबसे बड़ा हथियार है. इसलिए हर परिवार को अपने बच्चे को उच्च शिक्षा जरूर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने जिस तरह समाज की कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई की, उसी तरह हमें भी अपने समाज को सुदृढ़ बनाना होगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र बनाने का भी सामाधान निकाल लिया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान समाज के कई वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया. वहीं, संत गाडगे बाबा की जीवनी पर आधारित एक नाटक भी भी मंचन किया गया. कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय कुमार रजक (निदेेशक सडक़ परिवहन राजमार्ग मंत्रालय) के लिखित पुस्तक राम राज से लोकतंत्र तक जो समूर्ण भारत वर्ष में धोबी समाज के दिनचर्या जीवन पर लिखित पुस्तक का विमोचन हुआ. मंच का संचालन रामाशीष रजक एवं बिमल रजक ने किया. कार्यक्रम का सफल आयोजन अध्यक्ष अजय रजक की अध्यक्षता में हुई. मौके पर अशोक चौधरी, रामलाल रजक, शिव रजक, नवीन रजक, संजय रजक, धनंजय लाल, सुरेंद्र रजक, महेद्र रजक व अन्य लोग मौजूद थे.