संताल समाज की ऐतिहासिक घटना व झांकियां होंगी खास
बालीगुमा दिशोम जाहेर गाड़ में बाहा मिलन समारोह रविवार को
जमशेदपुर : बालीगुमा गोडग़ोड़ा स्थित दिशोम जाहेर गाड़ में आगामी 8 मार्च को दिशोम बाहा मिलन का आयोजन किया जाएगा. उक्त जानकारी दिशोम जाहेर गाड़ समिति के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू व सचिव मदन मोहन ने बालीगुमा स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता कर संवाददाताओं को दी. उन्होंने बताया कि 8 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह के दौरान दो नृत्य दल आदिवासी खेरवाड़ रुसिका मडवा सोरबिला, धालभूमगढ़ और संयुक्त समिति गोडग़ोड़ा, बालीगुमा, कुमरूम शामिल होकर बाहा नृत्य प्रस्तुत करेंगे. बाहा नृत्य के समापन के बाद पारंपरिक लंगड़े नृत्य होगी.
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आदिवासी संताल समाज की ऐतिहासिक घटनाओं एवं सृष्टि से संबंधित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश परगना धाड़ दिशोम बैजू मुर्मू, गुरुचरण किस्कु, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, झामुमो के महावीर मुर्मू आदि शामिल होंगे. प्रेस वार्ता में समिति के उपरोक्त दोनों पदाधिकारियों के अलावा सुकलाल टुडू, रखाल सोरेन, पप्पू सोरेन, सनातन टुडू, सोनाराम टुडू, मानसिंह टुडू, प्रभात सिंह, लखाई बास्के आदि उपस्थित थे.
