सरयू ने 15 लाख की दी योजनाओं का किया उद्घाटन
जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय के विधायक निधि से लगभग 15 लाख की लागत से निर्माण हुए उलीडीह और मानगो के दो योजनाओं का उद्घाटन श्री राय ने किया. इन योजनाओं में उलीडीह, बिरसा रोड स्थित सामुदायिक भवन के पास डीप बोरिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य, मानगो, शंकोसाई रोड नं0-5, जयगुरु नगर में सडक़ निर्माण शामिल है. उद्घाटन के मौके पर सहायक अभियंता अमित आनंद, कनीय आनंद सुबोध कुमार, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सिसोदिया, विपिन रंजन, अशेाक बिरूआ, हरिश तामसोय, शांति लोहार, शिव चरण कुजूर, करण सुंडी, राय सिंह बिरूआ, रविश मुण्डा, कुलविंदर सिंह पन्नु, मृता मिश्रा, अनिमेश सिन्हा, जीतु गुप्ता, अशोक चैहान, लक्ष्मीकांत महतो, चन्द्रभूशण शर्मा, प्रभात द्धिवेदी, अशोक कुमार राय, किंकर गौड़, जीतेन्द्र साव, रवि गोराई, पप्पू सिंह, दीपक सुंडी आदि मौजूद रहे.
सरयू ने 350 से अधिक जरुरतमंदों को दिया कम्बल
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने सोनारी, खुंटाडीह और मानगो रिपिट कॉलोनी में कंबल का वितरण किया. इस दौरान 350 से अधिक गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. मौके पर प्रवीण सिंह, कुलविंदर सिंह, पप्पू सिंह, मनोज गुप्ता, योगेन्द्र साहु, सागर दत्ता, प्रतिभा देवी, मंजु रिपिट, शशांक शेखर, अजय सिंह, मनोज सिंह, जयंत राज आदि उपस्थित थे.
सरयू ने 150 लाभुकों को सौंपा पेंशन स्वीकृति पत्र
विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपने बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में 150 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र सौपा. वृद्धा पेंशन के 80, विधवा सम्मान पेंशन के 40 और 50 से 59 वर्ष के 30 महिलाओं को विधायक सरयू राय ने पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, संतोष भगत, शेषनाथ पाठक, बीरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, आदित्य मुखर्जी आदि का योगदान रहा.
विधायक प्रतिनिधि ने सोनारी में बांटे कंबल
विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए 100 कम्बल आज जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गए. कम्बल वितरण विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने किया. उक्त कार्यक्रम सोनारी के सिद्धू कान्हू बस्ती में आयोजित हुआ. मौके पर अतुल सिंह, नितेश सिंह, दिनेश सिंह, उत्तम शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे.
