March 29, 2026

सतयुग से लेकर कलियुग तक की अमर कथाओं का मंचन

IMG-20251216-WA0011

ग्रीनफील्ड संस्कारशाला के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की दमदार प्रस्तुति

hemkund-public-school

जमशेदपुर : ग्रीनफील्ड संस्कारशाला की कदमा और सोनारी शाखाओं के प्री-स्कूल बच्चों ने अपने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कालचक्र : चार युगों की अमर कथाएं’ का भव्य मंचन एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में किया. कार्यक्रम में बच्चों की मासूमियत, रचनात्मकता और जीवंत प्रस्तुतियों ने पूरी सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में अतिथि के रुप में नरभेरम हंसराज इंग्लिश स्कूल की उप-प्राचार्या हरविंदर कौर और डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल एवं जेएच तारापोर की पूर्व वरिष्ठ फैकल्टी रत्नाबली सेनगुप्ता उपस्थित रहीं. प्राचार्या एकता अग्रवाल ने कहा कि यह वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को दर्शाता है, बल्कि उन्हें जीवन के मूल्य, सामाजिक और नैतिक शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर से जोडऩे का भी माध्यम है.
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के सरस्वती वंदना नृत्य से हुई. इसके बाद सतयुग का भाग प्रस्तुत किया गया, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश के माध्यम से सृष्टि की रचना और प्रह्लाद-नरसिंह की कथा को बच्चों ने सुंदर ढंग से मंचित किया. त्रेता युग में बच्चों ने भगवान राम के आदर्शों और धर्म की मर्यादा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. द्वापर युग में भगवान कृष्ण के जीवन की बाल लीलाओं को मंच पर उतारा गया. अंत में कलियुग खंड में बच्चों ने यह संदेश दिया कि कठिनाइयों में भी खुशी और सकारात्मकता खोजी जा सकती है.

You may have missed