February 28, 2026

सुधा की जबरदस्त जीत पर आभार यात्रा आज

IMG-20260228-WA0000


● बन्ना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता होंगे शामिल

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के मेयर पद पर राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता को मिली ज़बरदस्त जीत की खुशी में आज, शनिवार को विजय जुलूस सह आभार यात्रा निकाली जाएगी. इसकी शुरुआत मानगो डिमना रोड स्थित सुमन होटल के समीप से अपरान्ह 1 बजे होगी, जिसमे मेयर सुधा गुप्ता व उनके पति बन्ना गुप्ता सहित कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे.
ज्ञात हो कि उक्त चुनाव में सुधा गुप्ता ने काफी बड़ी अंतर से जीत दर्ज की है. शुक्रवार को देर रात तक चले मतगणना के बाद सुधा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह (भाजपा नेता नीरज सिंह) को 18,601 मतों से पराजित किया. सुधा गुप्ता को जहां कुल 42022 मत मिले वहीं संध्या को 23421 मतों से ही संतोष करना पड़ा.