February 21, 2026

सुव्यवस्थित पोलिंग पार्टी डिस्पैच हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

IMG-20260220-WA0003

नगर पालिका चुनाव : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड की तैयारी

जमशेदपुर : नगरपालिका चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड परिसर में बनाये गए पोलिंग पार्टी डिस्पैच सेंटर एवं मतगणना सह बज्रगृह केंद्र में चल रही तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री वितरण केंद्र, स्ट्रांग रूम, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदानकर्मियों को सामग्री वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए स्पष्ट काउंटर व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साइनेज एवं सहायता काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास नियंत्रण एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. पार्किंग व्यवस्था के संदर्भ में वाहन आवागमन को सुचारु रखने, पोलिंग पार्टियों के वाहनों की अलग से पार्किंग, रूट चार्ट की स्पष्ट जानकारी एवं ट्रैफिक प्रबंधन की प्रभावी योजना तैयार रखने को कहा गया.