February 28, 2026

स्व. आशीष डे की जयंती पर सबर परिवारों में होगा सामग्री वितरण

IMG-20260205-WA0005

जमशेदपुर : शहर के बहुचर्चित व्यवसायी सह समाजसेवी रहे स्व. आशीष डे की जयंती ( जयंती 2 फरवरी ) उनकी धर्मपत्नी डोलन डे ने सामाजिक संस्था ‘प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन’ (टीम पीएसएफ) के साथ मिलकर सुदूरवर्ती दलमा के तलहटी बोड़ाम के पाकोटोड़ा, गागीबूरु, बेल्डीहटोला, डागडुंग के 60 सबर एवं आदिवासी परिवारों के साथ मनाने का निर्णय लिया है.
इस दौरान उन ग्रामीणों के बीच एक माह का सुखा राशन, घरों के छतों को मजबूती हेतु प्लास्टिक, प्रति परिवार खुशियाली पैक के तहत ( एक साड़ी, एक धोती, काॅपी, पेंसिल, रबर, ब्रेड, केक, बिस्किट, भुजिया ) दवाइयां ( चिकित्सीय परामर्श पर ) फास्ट एड बॉक्स, सैभलोन, फेनाईल इत्यादि प्रदान किया जाएगा.