स्वर्गीय श्री उदयन दत्ता की चौथी पुण्यतिथि पर मानगो में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सहभोज
सर्च न्यूज : सच के साथ :
5 जनवरी को स्वर्गीय श्री उदयन दत्ता की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर एवं मानगो वासियों के लिए निशुल्क हेल्थ जाँच एवं इलाज अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा । साथ ही मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करायी जाएगी । कृपया इस मौके का लाभ उठाएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मेडिकल कैंप का आयोजन मानगो ब्रिज से पहले दुर्गा मंदिर के समीप इंदु मेंशन मे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री सरयू राय जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे मानगो के लोकप्रिय युवा समाज सेवी एवं भाजपा झारखंड प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्री नीरज सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से भावी भारत फाउंडेशन, सैल्यूट तिरंगा एवं हंस फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है।

