February 11, 2026

तैलिक साहू महासभा का मिलन समारोह रविवार को

IMG-20260117-WA0002

समाज, शिक्षा, चिकित्सा और एकजुटता जैसे विषयों पर मंथन

जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की बैठक साकची कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों तथा वार्षिक मिलन सह महासम्मेलन की रूपरेखा तय की गई. राकेश साहू ने कहा कि 18 जनवरी को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का भव्य मिलन सह पारिवारिक समारोह आयोजित किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में समाज, शिक्षा, चिकित्सा और एकजुटता जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा.
निर्णय लिया गया कि मिलन समारोह में बच्चों के लिए दौड़, महिलाओं के लिए चेयर गेम, रन आउट सहित विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेल आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए. साथ ही कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिये भी अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया. बैठक में संगठन के महामंत्री पप्पू साव, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन साव, चंद्रिका प्रसाद, आदित्य धनराज, जिला सचिव अशोक साव, विष्णु साव, भोला साव, आनंद गुप्ता, अजय साव, राकेश गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, संजय साव, विजय साव, इंद्र नारायण शाह सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे.