March 6, 2026

Tata Steel’s ‘One Vision’ : फाउंडर डे पर सम्मानित हुए खेल जगत के सितारे, CEO टीवी नरेंद्रन ने थपथपाई कर्मचारियों की पीठ

Tata Steel's 'One Vision'

Tata Steel's 'One Vision'

Jamshedpur/Jharkhand : टाटा स्टील के दूरदर्शी संस्थापक जमशेदजी नशरवानजी टाटा की जयंती का उल्लास लौहनगरी में अपने चरम पर है। इस पावन अवसर पर जहां पूरी दुनिया टाटा स्टील की औद्योगिक प्रगति को देख रही है, वहीं कंपनी के भीतर खेल और टीम वर्क की भावना को उत्सव के रूप में मनाया गया। गुरुवार को आयोजित ‘फाउंडर डे स्पोर्ट्स सेरेमनी’ के दौरान “वन विजन, वन टाटा स्टील” की थीम के साथ उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष भर खेलों के मैदान में अपना लोहा मनवाया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

जमशेदपुर स्थित इस विशेष सम्मान समारोह में टाटा स्टील के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर कंपनी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम, वाइस प्रेसिडेंट (एसेट एंड एनर्जी मैनेजमेंट) प्रोबल घोष, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस, जमशेदपुर) चैतन्य भानु और वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल्स) संदीप कुमार विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) के सम्मानित प्रतिनिधियों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शिरकत कर विजेताओं की हौसलाअफजाई की।

Also Read : Jamshedpur proud : जमशेदपुर की दीप्ति खे़मानी ने 53 वर्ष में माउंट किलिमंजारो किया फतह, शौक जो बन गया जुनून

इंटर-डिविजनल प्रतियोगिताओं का रहा जलवा

टाटा स्टील में खेलों को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के माध्यम के रूप में देखा जाता है। इस समारोह में वर्ष भर आयोजित की गई इंटर-डिविजनल (ID) खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई।

सम्मान की अलग-अलग श्रेणियों में उन टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट और अन्य इनडोर-आउटडोर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। कंपनी के अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि खेल कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए अपरिहार्य हैं और ‘वन टाटा स्टील’ का संकल्प तभी साकार होगा जब हर कर्मचारी स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा।

खेल भावना से सशक्त होता टाटा परिवार

समारोह के दौरान विजेता टीमों के चेहरों पर खुशी और जीत का गर्व साफ नजर आ रहा था। टाटा स्टील का यह वार्षिक आयोजन न केवल खेलों को बढ़ावा देता है, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय और भाईचारे को भी प्रगाढ़ करता है। मैनेजमेंट ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिस प्रकार जमशेदजी टाटा ने खेलों को औद्योगिक जीवन का अहम हिस्सा माना था, कंपनी आज भी उसी विरासत को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रही है।

You may have missed