March 28, 2026

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में मनी नेताजी जयंती

IMG-20260124-WA0009

जमशेदपुर : नेताजी जयंती पर आज टाटानगर रेल सिविल डिफेंस कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताजी के सिद्धांतों राष्ट्रवाद, निडरता से देश की आजादी में योगदान के रोचक कहानियां की व्याख्यान कर जवानो में नई उर्जा प्रदान की. मुख्य अतिथि आईओडब्ल्यू के वरिष्ट अभियंता रंजीत कुमार ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर सिविल डिफेंस टीम की राष्टवादी कार्यो तथा रेलकर्मीयो को सुरक्षा संरक्षा की प्रशिक्षण देकर जागरूक करने की कार्यों की प्रशंसा की.
विशिष्ट अतिथि आईओड्ब्लू लैड के वरिष्ट अभियंता उपेन्द्र कुमार ने भी माल्यापर्ण कर नेताजी के कार्यो पर प्रकाश डाला. डेमोस्ट्रेटर अनिल कुमार ने झंडा बांधने के नियमों, रस्सी में लगाने वाली गाठों की प्रशिक्षण दिया. समारोह में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार के साथ वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रंजीत कुमार, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता लैंड उपेन्द्र कुमार के साथ एडीईए कार्यालय के लिपिक गण और सिविल डिफेंस के जवान अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, गीता कुमारी, पार्वती मुर्मू, सरस्वती मुर्मू, सत्य प्रकाश, बलिराम, आलोक कुमार, सागर कुमार साहू, अमीत कुमार, पूरण मुखी, विरेन्द्र कुमार मंडल, एस एस पण्डा एव अन्य उपस्थित होकर सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया.

hemkund-public-school

You may have missed