तीसरी बार अध्यक्ष बनने पर प्रशांत का अभिनंदन
बाराद्वारी कार्यालय में जुटे णिक समाज के लोग
जमशेदपुर : सुवर्ण वणिक समाज के प्रशांत कुमार पोद्दार को लगातार तीसरी बार भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर झारखंड प्रदेश एंव जमशेदपुर सुवर्ण वणिक समाज जिला समिति के सदस्यों ने बाराद्वारी स्थित सामुदायिक भवन में सम्मानित किया. मौके पर प्रशांत ने इस सम्मान के लिये सभी का आभार जताया. कहा कि पार्टी के साथ-साथ समाज की भी उनसे काफी उम्मीदें है, जिसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे.
सम्मान समारोह में समाज के विश्वनाथ चंद्रा, प्रदेश अध्यक्ष संजय पोद्दार, महासचिव एंव शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, प्रदेश प्रवक्ता सह ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के अधिकारी रविंद्र नाथ डे, जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष रवि माझी, जिला सचिव संजय दत्त, कोषाध्यक्ष सनोज चंद्र, डा. के एल पाल, समीर दत्ता, बागुनगर शाखा के अध्यक्ष कंचन दत्ता, निरंजन माझी, रूही दास, मधुसूदन चंद्र, विजय चंद्र, महादेव सेन, उज्वल दास, समाजसेवी गोरांग दत्त, कारफु पोद्दार, अजय दत्त, शाखा अध्यक्ष राजन दत्ता, संतोष पोद्दार, समर दा एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी शामिल थे.
