February 11, 2026

टेल्को में तीसरा रेगुलेटिंग स्टेशन का शुभारंभ

IMG-20260131-WA0003

गेल व टाटा मोटर्स की पहल, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

जमशेदपुर : गेल (इंडिया) लिमिटेड ने टाटा मोटर्स के साथ मिलकर ‘पीएनजी ड्राइव’ के तहत टेल्को क्षेत्र में तीसरा डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) का शुभारंभ किया. यह डीआरएस टेल्को व आसपास के क्षेत्रों के लगभग 10 हजार निवासियों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी आपूर्ति करेगा. वर्तमान में गेल जमशेदपुर में 8 हजार से अधिक निवासियों को पीएनजी आपूर्ति कर रहा है. उक्त कार्यक्रम में गौरी शंकर मिश्रा, टाटा मोटर्स के हेड एचआर प्रणव कुमार व हेड ईआर सौमिक रॉय शामिल थे.
टाटा मोटर्स कॉलोनी में प्रथम घरेलू आपूर्ति के साथ पीएनजी आपूर्ति आरंभ हुई. टाटा मोटर्स ने 7 हजार आवासों को पीएनजी पर रूपांतरित करने के लिए गेल को समर्थन दिया, जबकि बढ़ती मांग को देखते हुए गेल टेल्को में नया सीएनजी स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है. गेल स्वर्णरेखा नदी पर हॉरिजॉन्टल डायरेक्शनल ड्रिलिंग (एचडीडी) कार्यान्वित कर रहा है तथा अगले छह माह में मानगो क्षेत्र में पीएनजी नेटवर्क विस्तार हेतु आपूर्ति प्रारंभ करने की योजना है. श्री मिश्रा ने कहा कि घरेलू या व्यावसायिक उपयोग हेतु पीएनजी कनेक्शन लेने में रुचि रखनेवाले गेल जमशेदपुर मार्केटिंग टीम से 94711-81149 पर संपर्क कर सकते हैं या तत्काल सहायता हेतु बिस्टुपुर कार्यालय जा सकते हैं.