March 28, 2026

तेंतला पोड़ा व कमलपुर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

IMG-20260131-WA0000

पोटका के सुदूर गांवों को मिली बड़ी सौगात, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

hemkund-public-school

जममशेदपुर : पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव तेंतला पोड़ा और कमलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गई. दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों का शिलान्यास पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इन दोनों योजनाओं पर कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आएगी. शिलान्यास के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया. मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सडक़ और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री का स्पष्ट लक्ष्य एक विकसित झारखंड का निर्माण करना है और इसी सोच के साथ सरकार तथा जनप्रतिनिधि मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.
विधायक ने जानकारी दी कि भविष्य में पोटका विधानसभा क्षेत्र के 35 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा. स्वास्थ्य उपकेंद्र के बन जाने से ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा, उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर पार्षद सोनमनी सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान प्रदीप दल, मुखिया पुष्पलता मुंडा, पंचायत समिति सदस्य अमलिका सरदार, जीब सरदार, मनोज सरदार, बुड़ान मुर्मू, मेयालाल भूमिज, शिव चरण हांसदा, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, लखिन्द्र सरदार, सोमाय किस्कु, संदीप पाटबांधा, पिंटू भंज, वार्ड सदस्य भागीरथ दल, रुद्र प्रताप दल, निर्मल दल, मथुरा पाटबांधा, अनुपम मंडल, सुनंदा थैयाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

You may have missed