March 29, 2026

थाना से चंद कदम की दूरी पर युवक को मारी गोली, मौत

IMG-20260211-WA0003

भाजपा नेताओं का हंगामा, कहा शहर में कानून का राज खत्म, जंगलराज शुरु

hemkund-public-school

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना से सटे प्ले ग्राउंड में बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक कन्हैया यादव को गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान देर शाम टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मौत हो गई. गोली लगते ही गंभीर स्थिति में उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उक्त घटना गोलमुरी थाना से महज 10 कदम की दूरी पर हुई, जहां सुबह खेल या अन्य गतिविधियों के लिए मौजूद लोग इस हमले के शिकार युवक के पास थे. गोली लगने के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों में किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना स्थल पर पहुंची गोलमुरी थाना पुलिस ने छानबीन की. पुलिस ने प्राथमिक जांच में कहा कि अपराधी मौके से फरार हो गए हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान और तलाश की जा रही है. घटनास्थल से पुलिस सबूत जुटा रही है.
घटना के कारण इलाके में तनाव का माहौल है और गोलमुरी थाना पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है पर समाचार लिखे जाने तक कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है. वैसे पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव व दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ टीएमएच पहुंचे और डॉक्टरों से घायल का हाल जाना. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिले में आचार संहिता लागू है, इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है. थाना और डीएसपी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े फायरिंग पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाया है. दिनेश कुमार ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और शहर में सख्त कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग की.

You may have missed