ठहाकों से गूंज उठा नरभेराम स्कूल का सभागार
मारवाड़ी युवा मंच का हास्य कवि सम्मेलन
जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की ओर से नरभेराम हंसराज स्कूल सभागार में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विकास शर्मा ने की. कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध कवियों सुदीप भोला, अजात शत्रु, स्वयं श्रीवास्तव, खुशबू शर्मा एवं विनोद पाल ने अपनी-अपनी रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा. दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए दर्शकों ने कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की. अध्यक्ष विकास शर्मा ने सभी कवियों, अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं शहरवासियों का आभार जताया.
कार्यक्रम अतिथियों के रुप में अशोक गोयल, हर्ष सुल्तानिया, अरुण गुप्ता, मोहित मूनका, सौरव सौंथालिया, विष्णु गोयल, सुगम सरायवाला, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, गोविंद दोदराजका, लिप्पू शर्मा, परमेंद्र शर्मा, उमेश खिरवाल अमित खंडेलवाल, दिनकृत अग्रवाल आदि शामिल थे. आयोजन को सफल बनाने में अश्विनी अग्रवाल, विकाश शर्मा, अनूप शर्मा, उत्तम शर्मा, प्रकाश बजाज सहित अन्य का सहयोग रहा.
