February 11, 2026

थ्री डी शो से विद्यार्थियों को मिली अहम जानकारी

IMG-20260118-WA0007

शैक्षणिक भ्रमण पर साइंस सेंटर गये विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे

जमशेदपुर : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, रोबोटिक्स एवं ए आई के नवम वर्ग के विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से गतदिनों रांची स्थित साइंस सेंटर ले जाया गया जहां बच्चों ने साइंस के प्रदर्शित रोचक वर्किंग मॉडल द्वारा फिजिक्स एवं विज्ञान के अन्य विषयों के कांसेप्ट को समझा. प्लेनेटरियम में सौरमंडल को देख कर बच्चे काफी रोमांचित हुए. साथ ही उन्होंने थ्री डी शो के द्वारा भी काफी कुछ सीखा. इस एक दिवसीय ट्रिप में जहां सभी विद्यार्थियों ने विज्ञान के कॉन्सेप्ट्स को अति रोचक ढंग से समझा वहीं इन्होंने काफी आनंद भी लिया.
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी ऐसे ही शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में विद्यार्थियों को कोलकाता के साइंस सिटी ले जाया गया था. इस पूरे भ्रमण का आयोजन वैज्ञानिक एवं स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर सौम्य दीप ने किया, जो स्वयं बच्चों के साथ थे एवं उन्हें विज्ञान के प्रत्येक कॉन्सेप्ट्स को समझने में मदद कर रहे थे. विद्यार्थियों के साथ स्कूल के कई शिक्षक पूनम सिंह, ज्योति केरकेट्टा, नाजिया परवीन, रोहित सिंह, अभिजीत, शाहिद और सौरभ गोराई भी साथ गए थे. स्कूल के इस प्रयास की शिक्षकों एवं छात्रों के साथ अभिभावकों ने भी बहुत प्रशंसा की.