March 28, 2026

तुलसी भवन में एक सप्ताह तक बहेगी भक्ति की बयार

IMG-20260106-WA0005

वृंदावन के कथावाचक रासिया बाबा सुनाएंगे भागवत कथा के प्रसंग

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बिष्टुपुर तुलसी भवन में आगामी 15 से 21 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन होगा. वृंदावन से आ रहे कथावाचक रासिया बाबा व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत कथा का प्रसंग सुनाएंगे, जिसमें भगवान की लीलाओं, भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित प्रसंगों का वर्णन होगा. भागवत कथा को अनुशासित रूप से संचालित करने हेतु आयोजक समिति की बैठक हातिल बिल्डिंग के सभागार हाल में हुई. बैठक की अध्यक्षता कथा के मुख्य यजमान ब्रिज मोहन बागड़ी ने की.
बैठक का संचालन करते हुए विमल रिंगसिया ने बताया कि कथा उत्सव की संपूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों का क्रम एवं स्वरूप, वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, जनमानस को आमंत्रण तथा सामाजिक संस्थाओं को आमंत्रण आदि पर विचार किया गया. साथ ही आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विभिन्न कमेटी का गठन उनके संयोजक की नियुक्ति तथा जिम्मेदारियां का निर्धारण किया गया.

श्री लड्डू गोपाल अभिषेकम 18 को
सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान 18 जनवरी को आयोजन स्थल में ही 108 श्री लड्डू गोपाल अभिषेकम का अतुलित व भव्य आयोजन गुरुजी श्री रासिया बाबा की कृपा से आयोजित होगा. इसमें शहर व इसके आसपास के इलाकों से 108 परिवार अपने लड्डू गोपाल के साथ सामूहिक अभिषेक के साक्षी बनेंगे. अभिषेक की संयोजक राधा रानी मंडल है.

You may have missed