March 28, 2026

उद्योगपति नवीन जिंदल ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात,जिंदल फाउंडेशन के सौजन्य से शीघ्र कई योजनाओं पर होगा कार्य

20260102_223446

सर्च न्यूज : सच के साथ :

उद्योगपति नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी ।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उद्योगपति नवीन जिंदल के इस मुलाकात को नवीन जिंदल ने अपने X पर सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक मुलाकात बताया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और नवीन जिंदल ग्रुप और नवीन जिंदल फाउंडेशन के उस प्रस्ताव को साझा किया, जिसके तहत कौशल भारत और कुशल भारत के विजन के अनुरूप, रामगढ़ के पटरातु में पीएम-सेतु आईटीआई हब-एंड-स्पोक कौशल प्रशिक्षण क्लस्टर स्थापित किया जाएगा।

hemkund-public-school

झारखंड में नवीन जिंदल ग्रुप की मजबूत और दीर्घकालिक उपस्थिति को देखते हुए, इस पहल का उद्देश्य युवाओं की रोजगार क्षमता, उद्योग-अनुकूल कौशल और क्षेत्रीय विकास को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सकारात्मक सहयोग और खुलेपन के लिए नवीन जिंदल ने आभार व्यक्त किया ।