उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, दिया त्वरित निष्पादन के आदेश
जन शिकायत निवारण दिवस
जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना. इस दौरान लोगों ने मुख्य रुप से पेंशन भुगतान, रैयती जमीन पर मंदिर निर्माण, विद्यालय स्थानांतरण, राशन कार्ड, जमीन विवाद, अवैध कब्जा, मुख्य सडक़ पर पार्किंग, वाटर पंप, आम्र्स लाइसेंस, घरेलू विवाद, बैंक में केवाईसी, ट्रांसजेंडर समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा. उपायुक्त ने इन समस्याओं को सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें. कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें.
