उपेक्षित है ओबीसी समाज, एकजुट होकर करें संघर्ष
कदमा उलियान में ओबीसी विचार मंच का मनाया स्थापना दिवस
जमशेदपुर : भारतीय ओबीसी विचार मंच के स्थापना दिवस पर अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया गया. कदमा उलियान के सूर्य पथ में स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें ओबीसी जातियों के कई प्रतिनिधि शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विजय यादव ने की. सभा का संचालन मंच के महामंत्री सुजीत शर्मा ने करते हुए वर्ष भर का विवरण प्रस्तुत किया. सर्वप्रथम मंच के सफलतापूर्वक संचालन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया और जयघोष उद्घोषणा के साथ सभा की शुरूआत की गई.
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार रखते हुए ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विचार व्यक्त किए. ओबीसी समुदाय की उपेक्षित का परंपरा को लेकर विमर्श की गई. अपने अधिकारों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी बताया गया. शम्भु सिंह गांधी, रविन्द्र सैनी, धर्मेन्द्र वर्मा, राकेश साहू, रंजीत बास्के, चन्द्र मोहन चौधरी, मिथलेश रजक, राजकुमार, धिरेन्द्र सिंह और सभाध्यक्ष विजय यादव ने सभा को संबोधित किया और सभी को एकजुट रहने का संदेश दिए. कहा कि ओबीसी के सभी समुदायों को संगठित कर एक बड़ी जनसभा कर सरकार तक अपनी अधिकारों की मांग करना है. विनोद यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
