March 22, 2026

उत्पादों की सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं हो

IMG-20260321-WA0005

उपभोक्ता अधिकार दिवसपर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गोष्ठी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वावधान में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर तुलसी भवन में संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसका विषय ‘सुरक्षित उत्पाद, आश्वस्त उपभोक्ता’ रहा, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और उपभोक्ता अधिकार विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए. समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश ललित प्रकाश चौबे तथा विशिष्ट अतिथियों में प्रांत अध्यक्ष डॉ. कल्याणी कबीर, प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय, जिला अध्यक्ष पप्पू एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. डी पी शुक्ला मंचासीन रहे. कार्यक्रम का संचालन अमलेंदु ने किया. जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम की भूमिका पर उपभोक्ताओं की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला. संगठन का परिचय डॉ. डी पी शुक्ला ने प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विधिक अधिकारों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि न्यायपूर्ण समाज के लिए उपभोक्ताओं का जागरूक होना अनिवार्य है. डा. कल्याणी ने बताया कि उत्पादों की सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और एक आश्वस्त उपभोक्ता ही बाजार की व्यवस्था को सुधार सकता है. कार्यक्रम में डॉली परिहार एकल गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी. धन्यवाद ज्ञापन विजय लक्ष्मी ने किया. इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री वी प्रभु सहित रूबी लाल, प्रीति सिंह, विजयलक्ष्मी, रोहित कुमार के साथ काफी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने उपभोक्ता हितों की रक्षा का संकल्प भी लिया.