विधायक मंगल ने किया अतिरिक्त वर्ग कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास
जमशेदपुर : अनाबद्ध मद अन्तर्गत स्वीकृत योजना अंतर्गत जमशेदपुर प्रखण्ड के सिमुलडांगा उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में 87 लाख की लगत से 10 (दस) वर्गकक्ष के निर्माण का शिलान्यास आज जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम के साथ ही विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की गई थी. मौके पर विधायक ने कहा कि नए वर्ग कक्ष के निर्माण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और अनुकूल वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सकेगी और इस निर्माण से छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा को लेकर कई प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है. अभिभावक-शिक्षक बैठक माता-पिता और शिक्षकों के बीच एक साझा मंच बनने से घर और स्कूल में बच्चे की मदद के लिए मिलकर योजना बनाने की एक अच्छी पहल है. विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति रही. मौके पर पोरेश सिंह, सिद्धू महतो, अर्जुन सोरेन, खेलाराम सोरेन, सुबोध गौड़ आदि भी उपस्थित थे.

