March 28, 2026

विधायक संजीव ने हाथीखेदा मंदिर में किये दर्शन

IMG-20251118-WA0015


जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की ऐतिहासिक जीत के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार मंगलवार को अपने सहयोगियों संग पटमदा स्थित प्रसिद्ध हाथीखेदा ठाकुर मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और पोटका विधानसभा सहित संपूर्ण क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. दर्शन के पश्चात विधायक मंदिर परिसर में उपस्थित ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और समर्थकों से मिले. लोगों ने विजय की बधाई देते हुए विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया. विधायक संजीव सरदार ने उन सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया. जनता का विश्वास और प्यार हमें जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित करता है.

hemkund-public-school

You may have missed