March 28, 2026

विशेषज्ञों से छात्रों का सीधा संवाद, कैरियर को लेकर बनाया ‘प्लान’

IMG-20260131-WA0010

सक्सेस क्लासेज, मानगो में कैरियर काउंसलिंग, कई कॉलेज-विवि के प्रतिनिधि पहुंचे

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सक्सेस क्लासेस में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों द्वारा करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के मानगो शाखा में किया गया. यह कार्यक्रम सक्सेस क्लासेस के निदेशक सुमित कुमार मिश्रा द्वारा आयोजित किया गया था, जिसके माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा एवं करियर से जुड़ी अहम जानकारी दी गई, ताकि वे अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले सकें. इस दौरान नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर, श्री गुरु गोविंद सिंह यूनिवर्सिटी (दिल्ली), पारुल यूनिवर्सिटी, एसआर यूनिवर्सिटी, केआईटीएम कॉलेज (मालदा) सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, स्कॉलरशिप, प्लेसमेंट एवं करियर के अवसरों की जानकारी दी.
इसके माध्यम से छात्रों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिससे उनकी जिज्ञासाओं का समाधान हुआ. छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला. सक्सेस क्लासेस के निदेशक सुमित कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्रों को सही दिशा देने में सहायक होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे. काउंसलिंग कार्यक्रम में सुमित कुमार मिश्रा, अवधेश सिंह, हिमांशु सिंह, योगेश्वर कृष्णा, सुरजीत घोष समेत कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.