February 11, 2026

विहंगम योग विश्वशांति वैदिक महायज्ञ संपन्न

IMG-20251228-WA0055

सर्च न्यूज : सच के साथ :

विहंगम योग टाटा संत समाज द्वारा वर्ष के अंतिम रविवार को बिस्टुपुर स्थित स्थानीय आश्रम में विश्वशांति वैदिक महायज्ञ सम्पन्न हुआ।

यज्ञ की बेला में अतिथि स्वरूप पधारे भविष्य निधि (PF) के प्रवर्तन अधिकारी (Enforcement Officer) प्रभाष शर्मा एवं टाटा ग्रोथ शॉप के विक्रांत सिंह को विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ “स्वर्वेद” डॉ डी पी शुक्ला एवं नीरज मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।

वैदिक महायज्ञ विहंगम योग के पुरोहित महावीर विद्यार्थी जी द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें यजमान बबन प्रसाद, डॉ डी पी शुक्ला, निर्मला मिश्रा, सुशील शर्मा, अहर्निश मिश्रा, भीमराज अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, बीरबल प्रसाद, अनिल सिंह और संयोजक बिजेंदर उपाध्याय, शंभु पंडित के साथ – साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति जिज्ञासुओं नें आहुतियाँ प्रदान की।

नीरज मिश्रा द्वारा आगामी आयोजन की जानकारी देकर मेडिटेशन के महत्व को बताते हुए कहा गया कि युवा वर्ग विहंगम योग की क्रियात्मक साधना अभ्यास पद्धति से जुड़कर अपने जीवन को सार्थक बना सकते है।

स्वागत गान, मंगल गान, स्वर्वेद पाठ, हवन, आरती, शांतिपाठ,
प्रसाद एवं महाप्रसाद उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।