February 23, 2026

विहंगम योग विश्वशांति वैदिक महायज्ञ में वरिष्ठ संतों को दिया गया सम्मान

IMG-20260222-WA0019

विहंगम योग टाटा संत समाज द्वारा फरवरी माह के अंतिम रविवार को 8 जुबली रोड बिस्टुपुर स्थित विहंगम योग आश्रम पर एक कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया।जिला संयोजक बिजेंदर उपाध्याय ने बताया कि आयोजन वरिष्ठ संतों को समर्पित था, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन विहंगम योग के आध्यात्मिक प्रचार प्रसार में लगा दिया वैसे वरिष्ठ संतों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु आज के हवन यज्ञ का आयोजन करते हुए उन्हें अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।समन्वयक नीरज मिश्रा ने बताया कि विहंगम योग संत समाज के स्तंभ परम आदरणीय श्री कन्हैया लाल अग्रवाल, डॉ डी पी शुक्ला, गणेश उपाध्याय, नगीना सिंह, बी पी ठाकुर, निर्मला मिश्रा, बंदना उपाध्याय, राम अवतार अग्रवाल, पाठक जी समेत 70 से अधिक वरिष्ठ संतों को अंग वस्त से सम्मानित किया गया और वैसे साधक जो हमलोग के बीच अब नहीं रहे उनको भी नमन करते हुए याद किया गया।आयोजन में शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें एवं 250 से अधिक उपस्थित सदस्यों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की तथा महाप्रसाद से लाभांवित हुए।