March 29, 2026

विहंगम योग विश्वशांति वैदिक महायज्ञ सम्पन्न

IMG-20260329-WA0060

सर्च न्यूज: सच के साथ: मार्च महीने के अंतिम रविवार को बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित विहंगम योग आश्रम पर एक कुण्डीय विश्वशांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें यजमान सुशांत शर्मा दंपति, प्रत्यूष कश्यप दंपति, निशांत शर्मा दंपति, बबन प्रसाद दंपति सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित गुरु भाई बहनों ने आहुतियां प्रदान की।महायज्ञ पुरोहित महावीर विद्यार्थी जी द्वारा सम्पन्न कराया गया वहीं समन्वयक नीरज मिश्रा ने हिन्दू नव वर्ष के इस प्रथम आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।डॉ डी पी शुक्ला जी द्वारा विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद पहली बार आश्रम पर पधारे हुए जिज्ञासु बंटी कुमार जी एवं श्वेता शांडिल्य जी को प्रदान किया गया।आयोजन में डॉ डी पी शुक्ला, समन्वयक नीरज मिश्रा, पंडित योगेंद्र नाथ पाण्डेय, उपदेष्टा आशा पाण्डेय, बी पी ठाकुर, प्रमुख संयोजक सुशील शर्मा, संयोजक शंभु पंडित, सह संयोजक संदीप रंजन, अहर्निश मिश्रा, पंकज, भीमराज अग्रवाल, कार्यालय प्रमुख कुबेर शर्मा, अनिल सिंह, बीरबल प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, राजन शर्मा, ऋतु शर्मा संग संकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए एवं महाप्रसाद उपरांत आयोजन का समापन हुआ।

hemkund-public-school

You may have missed