वनभोज में पूर्व सैनिकों के परिवारों ने खूब की मस्ती
● अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का रिसोर्ट में आयोजन
जमशेदपुर : अंग्रेजी नववर्ष पर पारिवारिक समन्वय, परिचय, परस्पर सहयोग के साथ साथ सांगठनिक ताक़त को वनभोज के जरिये बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का वनभोज सह सैन्य मिलन का आयोजन टाटा-घाटशिला मार्ग पर स्थित एक रिसोर्ट में किया गया. इसमे काफी संख्या में पूर्व सैनिक, सैन्य मातृशक्ति एवं उनके परिवार सहित करीब 375 लोग शामिल हुए. पूर्व सैनिकों, बच्चों एवं महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. दोपहर बाद तम्बोला का खेल हुआ, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.
परिषद के महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र, समाज और सैनिकों के हित में किए गए कार्य से समाज में संगठन तेजी से बढ़ा है. परिषद के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता एवं आपसी मेल भाव तथा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के प्रति समर्पित रहा. इस कार्यक्रम में हर वर्ग के बच्चों एवं उपस्थित मातृसक्तियो के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक कुंदन कुमार सिंह, जयप्रकाश ने खेल विभाग का संचालन किया. परिचय सत्र के दौरान नए सदस्यों का स्वागत प्रतिनिधिगण द्वारा किया गया. उपेंद्र प्रसाद चौरसिया, मिथिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह को नये सदस्य के रूप में संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं सत्येंद्र कुमार सिंह ने स्वागत किया.
कार्यक्रम में युवा तरुणों एवं उपस्थित पूर्व सैनिक और मातृशक्ति के लिए इन आउट, जलेबी रेस, रिले रेस, बैलून रेस, म्यूजिकल चेयर एवं तंबोला जैसे खेल खेलाया गया. तंबोला का संचालन पी शंकर, दीपक शर्मा एवम सार्जेंट उमेश ने शानदार तरीके से किया. इन प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया.
पुरस्कार पानेवालों में म्यूज़िकल चेयर (लेडीज़) में संगीता, म्यूज़िकल चेयर (चिल्ड्रन) में कृषिव सिंह, इन/आउट (12 साल से कम) में अनुराग वर्मा, इन/आउट (12 साल से ज़्यादा) – वैष्णवी, लेमन स्पून रेस में अनुराग वर्मा के नाम शामिल है.
मौके पर संगठन गीत योगेश कुमार सिंह ने गाया. बच्चों द्वारा नृत्य, देशभक्ति कविता एवं गाने पेश किये गए. धन्यवाद ज्ञापन पंकज महतो ने किया. आयोजन में सत्येंद्र कुमार सिंह, रमेश शरण, अवधेश कुमार, संतोष कुमार सिंह, उमेश सिंह, बिरजू, पंकज शर्मा, अमरिंदर शर्मा, राजेश, विजय, सत्य प्रकाश, उमेश, दीपक शर्मा, सुखविंदर सिंह, निर्दोष, अमोद कुमार, विश्वजीत कुमार संजय सिंह सहित सैन्य मातृशक्तियों में नीता, पूनम, पूजा, रणेश शरण, रीना, भावना, मृदुला, रेखा, रिंकी, कल्याणी, कंचन, पिंकी, संगीता, सविंदर, शालिनी, आभा एवं अन्य उपस्थित रहे.
