वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा का निधन
राजेश शुक्ल सहित कई अधिवक्ताओं ने जताया शोक
जमशेदपुर : जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्ण (75 वर्ष) का शनिवार को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. भुइयांडीह निवासी अधिवक्ता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, जिला बार संघ के अध्यक्ष आरएन दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार एवं अन्य अधिवक्ताओं ने शोक जताया है.
श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. केवल कृष्णा एक कुशल और अनुभवी वरिष्ठ अधिवक्ता थे, जिन्होंने सदैव जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का प्रयास किया. श्री शुक्ल ने कहा स्व. कृष्णा उनके अपने मित्रों में एक थे, उनके निधन से अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई सम्भव नहीं है. श्री शुक्ल ने स्व. कृष्णा के निधन को अपनी निजी क्षति भी बताया है. श्री शुक्ल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति सम्वेदना जताया है.
दूसरी ओर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि केवल कृष्ण वर्ष 1974 से वकालत के पेशे में थे. उनके दो पुत्रों में से विकास वकालत से जुड़े हैं. केवल कृष्ण को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य बंद रखेंगे.
