February 11, 2026

XLRI XAT Cutoff 2026 : बिजनेस मैनेजमेंट में छात्रों के लिए 94 व छात्राओं के लिए 88 पर्सेंटाइल

XAT 2026 Cut-Off

XAT 2026 Cut-Off

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित नामचीन बिजनेस स्कूल XLRI (Xavier School of Management) ने XAT 2026 के रिजल्ट के बाद अपने प्रमुख पीजीडीएम (PGDM) पाठ्यक्रमों के लिए कटऑफ (Cutoff) की घोषणा कर दी है. इस कटऑफ के आधार पर उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे. संस्थान ने इस साल भी अकादमिक उत्कृष्टता (Academic Excellence) और नेतृत्व क्षमता (Leadership Ability) को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किए हैं. 

बिजनेस मैनेजमेंट में पुरुष वर्ग के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा

संस्थान द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पीजीडीएम बिजनेस मैनेजमेंट (PGDM Business Management) और इसके ‘इंटरनेशनल स्पेशलाइजेशन’ (International Specialization) प्रोग्राम के लिए कटऑफ एक समान तय किए गए हैं. इंजीनियरिंग और नॉन-इन्जीनियरिंग, दोनों ही पृष्ठभूमि के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 94 पर्सेंटाइल कटऑफ तय किया गया है. वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 88 पर्सेंटाइल है. थर्ड जेंडर के लिए बीएम 88 में पर्सेंटाइल है. चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए एक्सएलआरआई प्रबंधन ने एक ही एकीकृत जीडी-पीआई (GD-PI) प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया है. 

एचआरएम : पृष्ठभूमि के आधार पर राहत

मानव संसाधन प्रबंधन (HRM) प्रोग्राम के लिए एक्सएलआरआई ने उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए लचीलापन दिखाया है :

एचआरएम प्रोग्राम के लिए कटऑफ

  • इंजीनियरिंग पुरुष : 92 पर्सेंटाइल
  • नॉन-इन्जीनियरिंग पुरुष : 90 पर्सेंटाइल
  • इंजीनियरिंग महिला : 87 पर्सेंटाइल
  • नॉन-इन्जीनियरिंग महिला : 84 पर्सेंटाइल

एक्सएलआरआई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि एचआरएम प्रोग्राम के लिए निर्णय लेने की क्षमता (DM) और भाषाई योग्यता (VALR) पर विशेष ध्यान दिया गया है. थर्ड केंद्र के लिए एचआरएम में 87 पर्सेंटाइल तय किया गया है. 

4,500 उम्मीदवारों को इंटरव्यू का मौका

एक्सएलआरआई के प्रवेश समन्वयक प्रो. राहुल के. शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष लगभग 4,000 से 4,500 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (Interview) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों की संवाद शैली, नैतिक तर्क शक्ति और नेतृत्व क्षमता का बारीकी से आकलन किया जाएगा. प्रो. शुक्ला ने बताया है कि संस्थान का उद्देश्य केवल मेधावी छात्र चुनना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार लीडर्स तैयार करना है जो समाज और संगठनों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकें. उन्होंने बताया कि रटगर्स यूनिवर्सिटी (Rutgers University) के साथ डबल मास्टर प्रोग्राम के कटऑफ की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी. स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट की स्थिति एक्सएलआरआई की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक की जा सकती है.


इसे भी देखें : #कैरव_अपहरण_मामले_में SSP_ का_खुलासा #चुनौतीपूर्ण रहा कैरव को सकुशल वापस आना #SSP #police #breaking