March 28, 2026

योगगुरु अंशु सरकार बने अध्यक्ष, अपर्णा गुहा कार्यकारी अध्यक्ष

IMG-20260123-WA0004

बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 1 फरवरी को मनेगा बंग उत्सव, सफल बनाने को बनी नई समिति

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के मिलानी सभागार में बंगीय उत्सव समिति की बैठक हुई, जिसमें आगामी बंगीय उत्सव-2026 के लिए नई समिति का गठन किया गया. बैठक में अमिताभ बक्शी और अंशुमान चौधरी को संरक्षक बनाया गया. सलाहकारमंडल में पूरबी घोष, शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, प्रकाश मुखर्जी, राजू दत्त (द मिलनी), कृष्णेंदु चटर्जी (द मिलनी), मिथिलेश घोष (सबुज कल्याण संघ, टेल्को), काजल मुखर्जी (सबुज संघ, सोनारी), ऋतुराज घोष, निशित गिरी (सेवाब्रती नील संघ, कदमा), शेतांको सेन (रांची), रवींद्रनाथ दास (बहरागोड़ा), चित्तरंजन दास (अखिल बैरागी समाज), रबि माझी (सुवर्ण बनिक समाज), डॉ. मदन सरकार (पटमदा) और बेगु ठाकुर (धनबाद) को शामिल किया गया.
नई समिति में पार्थ सारथी चटर्जी को चेयरमैन बनाया गया है. साथ ही योगगुरु अंशु सरकार को अध्यक्ष, अपर्णा गुहा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके अलावा महासचिव-उत्तम गुहा, संयुक्त सचिव-अभिजीत सरकार (नान्टू), देवजीत सरकार व अशोक दत्त, कोषाध्यक्ष-अमित माईति, सह-कोषाध्यक्ष-सुबीर कुमार कुंडू, सुभाष सिंह राय, ऑडिटर-अमित बोस (सबुज कल्याण संघ, टेल्को) एवं सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष के रूप में गोरा बर्मन को जिम्मेदारी दी गई. बताया गया कि आगामी 1 फरवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में भव्य बंगीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बंगला भाषा-भाषी लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम में प्रसिद्ध बंगला लोकगायिका अर्पिता चक्रवर्ती और मालदा की ‘सुर संगम’ संगीत मंडली द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

You may have missed