March 28, 2026

युवा कांग्रेस : पूर्वी विस के अध्यक्ष बने सुदामा मुखी

IMG-20251223-WA0004


प्रदेश कमिटी का चुनाव परिणाम घोषित, सत्यम ने दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम आज घोषित कर दिया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला सहित जमशेदपुर क्षेत्र से कई युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली है. चुनाव परिणाम के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद पर नवनीत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शुभम शुक्ला तथा जिला महासचिव पद पर सुभाष प्रसाद निर्वाचित घोषित किए गए. वहीं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष पद पर सुदामा मुखी ने जीत दर्ज की. संगठन के प्रखंड स्तर पर भी युवा नेतृत्व को कार्यकर्ताओं और जनता का व्यापक समर्थन मिला. इसके तहत गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष-जगदीप सिंह, साकची प्रखंड अध्यक्ष-स्वयं मुखी एवं जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष-कुंदन तिवारी निर्वाचित हुए.
नव-निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को झारखंड प्रदेश यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष (युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष) सत्यम सिंह ने माला पहनाकर बधाई दी. साथ ही युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई दी. नेताओं ने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारी संगठन की नीतियों को मजबूती से धरातल पर उतारते हुए युवाओं, मजदूरों एवं आम जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे.

hemkund-public-school

You may have missed