April 8, 2026

MARWARI YUVA MANCH RECEIVE 26 AWARDS: 26 पुरस्कारों को प्राप्त कर मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा बनी श्रेष्ठ प्रांतीय शाखा, अध्यक्ष युवा विकास शर्मा बने सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष

IMG-20260408-WA0002

सर्च न्यूज:सच के साथ: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित लघु अधिवेशन सह पुरस्कार वितरण समारोह “अभ्युदय 2026” का भव्य आयोजन अग्रसेन भवन, साकची में संपन्न हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, सक्रिय भागीदारी एवं सशक्त नेतृत्व के दम पर ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए एक नई पहचान स्थापित की।कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद चुनाव में शाखा के तीन पूर्व अध्यक्ष—श्री अनिल मोदी, श्री सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना जी) एवं श्री लिप्पू शर्मा—के वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित होने पर मंच पर सम्मानित किया गया, जो शाखा की सामाजिक प्रभावशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का सशक्त उदाहरण है।निवर्तमान अध्यक्ष सह प्रांतीय संयोजक अमृतधारा युवा अश्विनी अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “श्रेष्ठ प्रांत संयोजक – अमृत धारा” सम्मान से सम्मानित किया गया।*प्रमुख उपलब्धियाँ एवं पुरस्कार:*जमशेदपुर शाखा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए कुल 26 पुरस्कार प्राप्त कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया, जिनमें प्रमुख हैं—• श्रेष्ठ शाखा – जमशेदपुर शाखा (सत्र 25-26)• सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष – युवा विकास शर्मा• रक्तदान महा उत्सव में सर्वाधिक रक्त संग्रह हेतु राष्ट्रीय विशेष पुरस्कार• सर्वाधिक स्थायी अमृत धारा स्थापना हेतु राष्ट्रीय एवं प्रांतीय सम्मान• रजत जयंती वार्षिक पुरस्कार 25-26• सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों हेतु उत्कृष्ट सम्मान• झारखंड स्थापना दिवस, मंच स्थापना दिवस एवं तिरंगा यात्रा हेतु प्रांतीय पुरस्कार• स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान सम्मान• “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं कन्या संरक्षण में श्रेष्ठ प्रदर्शन• नवरात्रि “9 दिन–9 कन्या” कार्यक्रम हेतु प्रशंसा प्रमाण पत्र• गौ सेवा, जीव दया एवं अंगदान–देहदान में विशेष योगदान पुरस्कार• कैंसर जागरूकता, योग, ध्यान एवं प्राणायाम के 50 सप्ताह के सफल आयोजन हेतु विशेष सम्मान• अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस सहभागिता पुरस्कारइसके अतिरिक्त, रक्तदान महादान अभियान में श्रेष्ठ संयोजक के रूप में युवा मयूर संघी को सम्मानित किया गया, वहीं अमृत धारा में विशेष योगदान हेतु युवा अश्विनी अग्रवाल को भी प्रांतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम गणमान्य पदाधिकारी, सम्मानित अतिथिगण एवं सभी शाखा सदस्यों ने शाखा अध्यक्ष युवा विकास शर्मा के कार्यकाल सत्र 25-26 को स्वर्णिम मिल के पत्थर एवं उनकी शाखा के प्रति वर्ष भर की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप मिले सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के तमगे के लिए मुक्त कंठ से प्रशंसा एवं बधाईयां प्रेषित की ॥कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा सुरेश जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बलराम सुल्तानिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन–2) युवा विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री (जोन–2) युवा हर्ष सुल्तानिया, प्रांतीय अध्यक्ष युवा विशाल पड़िया, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष युवा अरुण गुप्ता, संस्थापक प्रांतीय अध्यक्ष युवा गोविंद मेवाड़, मंडल 3 उपाध्यक्ष मोहित मुनका एवं पूर्व अध्यक्ष युवा नंदकिशोर अग्रवाल सहित अनेकों प्रांतीय एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।यह सफलता शाखा अध्यक्ष युवा विकास शर्मा के नेतृत्व में प्राप्त हुई, जबकि महासचिव हेमंत हर्ष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अनुप शर्मा का भी विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर युवा विकास शर्मा ने अपनी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी कुमार अग्रवाल का आभार व्यक्त किया तथा इस सफलता को श्याम बाबा के आशीर्वाद को समर्पित किया। साथ ही पूरे वर्ष भर सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यकाल के दौरान श्री अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी )द्वारा दिए गए हृदयपूर्ण सहयोग एवं सपोर्ट के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया ।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर जमशेदपुर शाखा की ओर से शाखा के पूर्व अध्यक्ष युवा अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल, लिप्पू शर्मा, युवा दिनकृत अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, सचिव युवा हेमंत अग्रवाल (हर्ष), कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष युवा हेमंत गुप्ता, सह सचिव युवा उत्तम शर्मा, युवा प्रकाश बजाज, संयोजक युवा उत्सव अग्रवाल, युवा संदीप अग्रवाल, नितिन बरवालिया, मयूर संघी, रवि शंकर सोनी, शशांक भालोटिया सहित समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

hemkund-public-school

You may have missed