79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिनेश कुमार ने 8 स्थानों पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प
79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिनेश कुमार ने 8 स्थानों पर किया ध्वजारोहण, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शहर के आठ विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण का आयोजन छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार टुइलाडूंगरी, इनकैब केरला पब्लिक स्कूल केबुल टाऊन, सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती, वीर भगत सिंह बॉयज क्लब बजरंगनगर, शिव गंगा बॉयज क्लब टेल्को, भाजपा गोलमुरी मंडल कार्यालय, कार्यालय, वैश्य एकता मंच कदमा और संभावना संस्था नामदा बस्ती में हुआ।
