भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत कल, देशवासियों की टिकी नज़रें
● अबतक तो बार फाइनल जीत चुकी है ‘टीम इंडिया’
नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला कल, रविवार 8 मार्च को शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया के पास तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का मौका है. इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारत ने साल 2007 में अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने तब पाकिस्तान को फाइनल में 5 रन से हराते ही इतिहास रच दिया था और पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद भारत ने वर्ष 2024 में अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. भारत ने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात देते ही दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का कमाल किया था. भारत के पास अब तीसरा वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका है. भारत ने अगर वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीत ली तो वह 3 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देगा.
- तीन टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश
भारत ने अगर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया तो वह 3 टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतनेवाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी किसी देश ने 3 टी20 वर्ल्ड कप के खिताब नहीं जीते हैं. भारत के पास ऐसे में इतिहास रचने का मौका है. अभी तक भारत (2 बार), इंग्लैंड (2 बार) वेस्टइंडीज (2 बार), पाकिस्तान (1 बार), श्रीलंका (1 बार) और ऑस्ट्रेलिया (1 बार) टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं.
- कोई मेजबान देश पहली बार जीतेगा टी20 वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक कोई भी मेजबान देश टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने का करिश्मा नहीं कर पाया है. भारत के पास ऐसे में 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का मौका है. भारत अगर 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लेता है, तो वह अपनी मेजबानी में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने वाला दुनिया का पहला देश होगा. अभी तक कोई भी देश मेजबान रहते टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाया है.
- पहली बार कोई देश जीतेगा बैक टू बैक 2 टी20 वर्ल्ड कप
भारत ने अगर 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया तो वह लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. भारतीय टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का पिछला ही खिताब जीता था. ऐसे में अगर भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेता है तो वह लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. भारत इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. दुनिया में अभी तक कोई भी देश लगातार 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने और टी20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव करने में सफल नहीं हो पाया है.
