March 29, 2026

आधी रात तक फुटपाथ पर सोये लोगों में बांटे कम्बल

IMG-20251214-WA0008

● वॉइस ऑफ़ ह्यूमैनिटी की मानवीय पहल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था ‘वॉइस ऑफ़ ह्यूमैनिटी’ द्वारा बढ़ती ठंड को देखते सड़को व फुटपाथों में खुले आसमानो के निचे सोनेवाले सैकड़ों असहाय बूढ़े, बुजुर्गो व बच्चो के बीच देर रात तक टीम के युवाओ ने कंबल और स्वेटर का वितरण किया. संस्था ने इस अभियान को साकची, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, जुगसलाई, सिदगोड़ा, टेल्को, मानगो, डिमना, स्टेशन, परसुडीह व बारीडीह की सड़को पर घूम घूम कर अभियान चलाया. बढ़ती ठण्ड से ठिठुरते लोगो के चेहरे पर एक अलग खुशियां देखते ही बन रही थी.
संस्था के संस्थापक हरि सिंह ने बताया की हर साल शहर में कड़ाके की ठण्ड के वजह से कई लोग अपनी जिंदगी गँवा देते है. इसी को देखते हुए संस्था द्वारा इस अभियान को शुरू किया गया है जो आगे भी लगातार चलाया जाएगा. कार्यक्रम में हरि सिंह राजपूत, संदीप, गगनदीप, मोहित, रौनक, महेश, बबलू, आशीष, सत्यम, अभिषेक, विकाश, गुरमीत, रोहित, रौशन, सोहन व अन्य लोग शामिल हुए.

You may have missed