March 7, 2026

आधुनिक युग की महिला बहुआयामी प्रतिभा की धनी

IMG-20260307-WA0008

● डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जमशेदपुर : डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसकी थीम ‘अष्टभुजायनी’ रखी गई थी. इस अवसर पर कला, विशिष्ट साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल से जुड़ी कई महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्वी घोष एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक युग की महिला बहुआयामी प्रतिभा की धनी है और वह समाज के हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने इन महिलाओं के योगदान को सम्मानित कर समाज के समक्ष एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन अंजली और जसनीत ने किया. इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. बी.चंद्रशेखर, ट्रस्ट की सह अध्यक्ष ललिता चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सतीश सिंह, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल सहित सभी शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम डॉ. सूरीना भुल्लर सिंह के नेतृत्व में हुआ. धन्यवाद ज्ञापन अर्तिका ज्योति ने किया. कॉलेज के सपोर्ट स्टाफ सुजाता चाँद, जुली दीप, सुनीता, बंदना, मालती, प्रिया को सम्मानित किया गया.

● इन विभूतियों को मिला सम्मान

आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन के शिखर पर स्थापित करते हुए और शिक्षा के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाली ऐसी विभूतियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया. सम्मानित होनेवाली महिलाओं में समाज सेविका रत्ना भट्टाचार्या, संस्कृति कर्मी कृष्णा सिन्हा, चिकित्सक आशा गुप्ता, अध्यात्मिक गुरु अंजू बहन, शिक्षा से सोमा बनर्जी, जिला पार्षद कविता परमार, कलाकार मीरा दत्ता, गोल्फ चैंपियन अल्का गर्ग, उद्यमी पुष्पा तिर्की, रेल इंजन चालक पुजा कुमारी, ईको वार्रिएर गरिमा रोहिला, यूथ आइकॉन तनुश्री दत्ता और रीता अग्रवाल चोकलेट नानी से विख्यात थीं.