April 22, 2026

एनटीटीएफ के 6 छात्रों को फैनुक कंपनी ने किया ‘लॉक’

IMG-20260307-WA0009

● सभी को मिलेंगे पांच-पांच लाख रु.

जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों फानुक कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया, जिसमे लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया. इस क्रम में फैनुक कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 6 छात्रों को 5-5 लाख रु के पैकेज पर लॉक किया गया.
जापानी रोबोटिक्स कंपनी फैनुक जापानी कंपनियों का एक समूह है जो रोबोटिक्स और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल वायरलेस सिस्टम जैसे स्वचालन उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है. सभी छात्रों ने 5 राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई. चयनित विद्यार्थी (पांच) फाइनल ईयर के डिप्लोमा
मेकाट्रॉनिक्स छात्र गौतम कुमार, शिवम, अक्षत गुप्ता, किसलय झा व संदीप पॉल हैं, जबकि एक छात्र इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट के सूरज पॉल शामिल हैं. सभी छात्रों को बैंगलोर स्थित फैनुक कंपनी के लिए लॉक किया है. छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौरवान्वित है टॉग सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी.

You may have missed