June 25, 2026

Jamshedpur RD Tata Education Centre Ke 4 Trainee Select : क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन में आरडी टाटा एजुकेशन सेंटर के 4 प्रशिक्षुओं का चयन

IMG-20260509-WA0005

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आर डी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का चयन इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लि. में हुआ है. चयनित प्रशिक्षुओं में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया एवं प्रीतम शामिल हैं. चयन की सूचना मिलते ही संस्थान में खुशी का माहौल है. संस्थान के प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
इस अवसर पर प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का प्रतिफल है. संस्थान वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करता आ रहा है और यह सफलता उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रमाण है. प्रबंधन ने क्राफ्ट्समैन ऑटोमस्तियों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रशिक्षुओं को अपने संस्थान में करियर निर्माण का अवसर प्रदान किया. संस्थान ने दोहराया कि वह भविष्य में भी युवाओं को तकनीकी उत्कृष्टता एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करने के अपने संकल्प के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा.