May 10, 2026

Jamshedpur Jusco School South Park Me Kaushal Bodh Activity : जुस्को स्कूल साउथ पार्क में कौशल बोध एक्टिविटी का आयोजन

IMG-20260509-WA0004

जमशेदपुर : सीबीएसई एवं एनसीएफ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जुस्को स्कूल साउथ पार्क में कक्षा 6, 7 एवं 8 के कुल 480 विद्यार्थियों के लिए कौशल बोध प्रोजेक्ट गतिविधियों (फेज-1) का आयोजन किया गया. विद्यालय की प्राचार्या मिली सिन्हा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना, उनकी रचनात्मक क्षमता का विकास करना तथा उन्हें व्यावहारिक जीवन कौशलों से जोड़ना है.
उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण से विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वास्तविक जीवन की परिस्थितियों को समझने और उनसे जुड़ने में भी सक्षम बनते हैं.
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को तीन प्रमुख क्षेत्रों-जीवन से जुड़े कार्य, सामग्री एवं मशीनों के साथ कार्य तथा मानव सेवा आधारित कार्य में व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया. इसमें टाई एंड डाई, वाटर ऑडिट, बिना आग के खाना बनाना, विज्ञापन निर्माण, पारिवारिक स्वास्थ्य हैंडबुक तैयार करना एवं मेकर स्किल्स जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं.

You may have missed