June 25, 2026

Jamshedpur: सिंहभूम चैंबर ने 5 लाख के सिक्कों का किया वितरण

IMG-20260618-WA0013

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : बाजारों में रेज़गारी की कमी से व्यापारियों को हो रही परेशानी दूर करने के लिए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 5 लाख मूल्य के सिक्कों का वितरण किया. चैंबर द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक विभिन्न बैंकों के सहयोग से लगभग 55 लाख के सिक्के वितरित किए जा चुके हैं.चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने बताया कि छोटे लेनदेन में रेज़गारी की समस्या को देखते हुए चैंबर प्रत्येक सदस्य तक सिक्कों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है. सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी ने कहा कि विभिन्न बैंकों के साथ समन्वय कर बाजार में सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. अभियान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक संजीत कुमार एवं कैश इंचार्ज अमित डे का विशेष सहयोग रहा. इस अवसर पर चैंबर के उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, सचिव अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

You may have missed