March 29, 2026

आईसीसी व आईसीएसई में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले छात्र पुरस्कृत

IMG-20251209-WA0014

केरला पब्लिक स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

hemkund-public-school

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल, मानगो का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया. इसमें आइसीएसइ व आइसीसी में उम्दा प्रदर्शन करनेवाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रार्थना द्वारा हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा उपस्थित थे.
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप अपनी प्रतिभा का उपयोग देश की प्रगति के लिए करें. प्राचार्या रूपा घोष ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी. आईसीएससी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर विज्ञान संकाय से माहम अख्तर को पीएन मेनन रोलिंग ट्रॉफी दी गयी. वाणिज्य संकाय से सैयद मिस्बाह बशीर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. आईएससी विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में सर्वश्रेष्ठ करनेवाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा प्योर साइंस में मोहम्मद नुरुल अबदीन, बायो साइंस में अकरा सुल्ताना एवं कॉमर्स संकाय में सोनी अग्रवाल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. प्रत्येक विषय में 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करनेवाले मेधावी छात्रों को भी ट्राफी एवं प्रमाण पत्र दिया गया. विद्यालय के छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई. कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष मनोरमा नायर, निदेशक शरद चंद्रन, शैक्षणिक निदेशिका लक्ष्मी आर, प्राचार्या रूपा घोष, उप प्राचार्या उषा राजशेखरन, डॉ किशोर ओझा, संयोजिका दिव्या तिवारी, शिक्षकगण, अभिभावक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

You may have missed