आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में रक्तदान शिविर संपन्न, दर्जनों युवाओं ने किया रक्तदान
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर (NTTF), गोलमुरी में टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्थान के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़ी संख्या में रक्तदान किया
शिविर के दौरान दर्जनों यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे स्थानीय ब्लड बैंक को सौंपा गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
