अग्नि को तिल-मकई अर्पित कर गाये लोहड़ी के गीत
जमशेदपुर : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं नवजोत कौर के पुत्र फतेहवीर सिंह की लोहड़ी उनके निवास स्थान टेल्को में सादगी से मनाई गई. परिवार के सभी सदस्यों ने पूगा (अग्नि) में तिल, चुड़ा, मकई डाल कर शगुन किया एवं लोहड़ी के गीत गाए. इस अवसर पर परिवार के सदस्य सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार गुरमीत सिंह तोते, पलविंदर कौर, सतनाम सिंह, दमनप्रीत सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. पूरे परिवार ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी. ज्ञात हो कि लोहड़ी का त्योहार मुख्यत: वही मनाते हैं, जिनके घर पुत्र का जन्म हुआ हो या फिर नव विवाहित जोड़ी हो.

