June 27, 2026

स्वामी विवेकानंद की जयंती को समर्पित 18 यूनिट रक्तदान

IMG-20260114-WA0003

जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ), इंस्टिट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर की पहल से टुसु पर्व के एक दिन पूर्व, संध्याकालीन एक घंटे का रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में किया गया. इस दौरान 18 रक्तवीरों ने रक्तदान के जरिए इसे युवा दिवस के नाम समर्पित किया. सभी रक्तदाताओं को रक्तदान के पश्चात प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन तापस, सूर्यमणि टुडू, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, तपन चंदा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, मोहम्मद दानिश आदि मौजूद थे.